जसनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन में डंपर और जेसीबी जब्त
एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में नागौर पुलिस की लगातार कार्रवाई, बीजाथल नदी क्षेत्र से अवैध खनन पर कसा शिकंजा

संवाददाता/रियांबड़ी, नागौर @मुरलीधर पारीक
नागौर, 12 अगस्त। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध नागौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जसनगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर एवं बजरी भरने में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर श्री आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में की गई।पुलिस के अनुसार, अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों की पालना में वृताधिकारी मेड़तासिटी श्री रामकरण सिंह मलिंडा के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी पुलिस थाना जसनगर श्री भारमल उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने बीजाथल नदी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बिना नम्बर का एक डंपर अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए पकड़ा गया तथा बजरी भरने में प्रयुक्त बिना नम्बर की जेसीबी मशीन को भी जब्त कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि जब्त वाहन डंपर एवं जेसीबी के संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित कर दिया गया है।दिनांक 11 अगस्त 2026 को थानाधिकारी जसनगर श्री भारमल उप निरीक्षक ने टीम के साथ बीजाथल नदी क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान बिना नम्बर का डंपर तथा बजरी भरने में प्रयुक्त बिना नम्बर की जेसीबी मशीन को मौके से जब्त किया गया,श्री भारमल उप निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना जसनगर,श्री शंकरलाल एएसआई,श्री सीताराम कानि. श्री सुनील कानि.श्री छोटूराम कानि.श्री नरसीराम कानि.पुलिस विभाग ने बताया कि उक्त कार्रवाई में पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नदी क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


