राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर-सभापति-पालिकाध्यक्ष
राज्यमंत्री खर्रा बोले- विकास के लिए पार्षदों और चेयरमैन की एक विचारधारा जरुरी,
UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि हमने एक बार निकाय चेयरमैन के सीधा चुनाव करवाया था, उसमें चेयरपर्सन और पार्षदों का बोर्ड अलग-अलग विचारधारा के बन गए। ऐसे में फिर 5 साल तक उन बोर्डों में खींचतान ही चलती रही, इससे विकास कार्याें में बाधा उत्पन्न हुई। इसलिए जिस प्रक्रिया से चुनाव होते रहे हैं, उसी प्रक्रिया की तरह पार्षदों में से नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में क्रमश: मेयर, सभापति और पालिकाध्यक्षों का चुनाव होगा।

