
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, धम्बोला थाना पुलिस, श्रम विभाग तथा सृष्टि सेवा समिति की संयुक्त टीम ने सीमलवाड़ा क्षेत्र स्थित शिव शक्ति मेवाड़ रेस्टोरेंट पर छापा मारकर वहां काम कर रहे एक बालक को बाल श्रम से मुक्त कराया।
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. कल्पित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर यह त्वरित कार्रवाई की गई। बाल श्रम से मुक्त कराए गए बालक को अग्रिम सहायता और पुनर्वास प्रक्रिया के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
समिति के अध्यक्ष भावेश कुमार जैन तथा सदस्य बालकृष्ण परमार, उमेश रावल व जयश्री भट्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बालक को अग्रिम आदेश तक राजकीय किशोर गृह में अस्थाई आश्रय प्रदान करने का आदेश दिया। इसके साथ ही बाल कल्याण समिति ने श्रम नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
इस पूरी कार्रवाई में चाइल्ड हेल्पलाइन के केस सुपरवाइजर पूनम गरासिया, केस वर्कर हिमांशु जैन, धम्बोला पुलिस से एएसआई राजमल, श्रम विभाग से मनोज रोत और सृष्टि सेवा समिति से सुरेंद्र ढोली पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे

