थांवला भाजपा मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन

थांवला भाजपा मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन

रियांबड़ी/थांवला, 6 अगस्त। संवाददाता: मुरलीधर पारीक

आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी थांवला मण्डल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति, जिला परिषद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।

इस अवसर पर भाजपा डेगाना विधानसभा चुनाव प्रभारी अशोक कुमार गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन भाजपा की विजय का आधार बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आग्रह किया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण, सक्रियता एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही बूथ समितियों को सक्रिय कर गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, युवा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन हित में सामूहिक रूप से कार्य करने तथा आगामी चुनाव में भाजपा को अधिकतम सफलता दिलाने का संकल्प दोहराया गया।

Back To Top