3 सितंबर को खींवज में गूंजेंगे सुनीता स्वामी के भजन
बाबा केसरिया कंवर जी महाराज के मेले में भजन संध्या के लिए सर्वसम्मति से हुआ चयन

खींवज, (लाडनूं) बाबा केसरिया कंवर जी महाराज के पावन धाम खींवज में 3 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मेले में आयोजित होने वाली भजन संध्या को लेकर बाबा केसरिया कंवर जी सेवा समिति एवं ग्रामीणों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भजन संध्या के आयोजन एवं कलाकार के चयन को लेकर उपस्थित सदस्यों और ग्रामीणों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के बाद प्रसिद्ध भजन गायिका सुनीता स्वामी का नाम भजन संध्या के लिए सर्वसम्मति से फाइनल किया गया।
सुनीता स्वामी के चयन की घोषणा होते ही भक्तों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनकी लोकप्रिय भजन प्रस्तुतियों को देखते हुए इस बार मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
सेवा समिति एवं ग्रामीणों ने बताया कि मेले को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां आपसी सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता से की जा रही हैं। बैठक में मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समिति एवं ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों और बाबा के भक्तों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं और बाबा के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।
खास आकर्षण
📅 दिनांक — 3 सितंबर 2026
📍 स्थान — बाबा केसरिया कंवर जी महाराज धाम, खींवज
🎤 भजन संध्या — प्रसिद्ध भजन गायिका सुनीता स्वामी
सेवा समिति व ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से होगा भव्य आयोजन।
🙏 जय बाबा केसरिया कंवर जी महाराज 🙏

