सुजानगढ़ वार्ड 28 में मनोज पारीक के समर्थन में बढ़ा जनसमर्थन “भाजपा टिकट दे या न दे, हमारी पसंद मनोज पारीक ही”*

*सुजानगढ़ वार्ड 28 में मनोज पारीक के समर्थन में बढ़ा जनसमर्थन “भाजपा टिकट दे या न दे, हमारी पसंद मनोज पारीक ही”*
सुजानगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर सुजानगढ़ के वार्ड नंबर 28 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्डवासियों के बीच मनोज पारीक के नाम को लेकर समर्थन का माहौल बनता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए मनोज पारीक उपयुक्त उम्मीदवार हैं।
वार्डवासियों का स्पष्ट कहना है कि भाजपा यदि मनोज पारीक को टिकट देती है तो वे पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे, लेकिन टिकट नहीं मिलने की स्थिति में भी उनकी पहली पसंद मनोज पारीक ही रहेंगे।
स्थानीय समर्थकों ने कहा कि चुनाव केवल पार्टी के चुनाव चिन्ह से नहीं, बल्कि उम्मीदवार की लोकप्रियता, व्यवहार, उपलब्धता और वार्डवासियों के साथ उसके जुड़ाव से भी तय होता है। मनोज पारीक को वार्ड का स्थानीय और जनसमस्याओं से जुड़े रहने वाला चेहरा बताते हुए समर्थकों ने उनके पक्ष में एकजुटता जताई।
वार्डवासियों के इस रुख से यह संदेश साफ है कि “पार्टी की टिकट अपनी जगह, वार्ड की पसंद अपनी जगह—हमारी टिकट मनोज पारीक ही हैं।”
अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में भाजपा संगठन वार्ड नंबर 28 के स्थानीय जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को कितना महत्व देता है।

Back To Top