
9 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर
नागौर,29 जुलाई/ ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर गुरुवार,30 जुलाई को जिले की 9 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे। शिविर नागौर की भदाणा, मूण्डवा की हिलोडी़,जायल की सुरपालिया एवं झाड़ेली, खींवसर की तांतवास,मेड़ता की बड़गांव,डेगाना की चुई व चुवा तथा रियांबड़ी की मुंगदडा ग्राम पंचायत में आयोजित होंगे।

