आगामी चुनाव व त्योहारों को लेकर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने बिछीवाड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

आगामी चुनाव व त्योहारों को लेकर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने बिछीवाड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। आगामी चुनाव और त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम बिछीवाड़ा कस्बे में पुलिस बल द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का अहसास कराना और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों को कड़ा संदेश देना था।
बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल की अगुवाई में थाने के समस्त पुलिस जाब्ते ने कस्बे के मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए आपसी भाईचारा कायम रखने तथा आगामी चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों व अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डालने, शांति भंग करने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे किसी भी कृत्य में लिप्त पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखा गया। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्ण सहयोग की अपील की है।

Back To Top