सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • सामलिया-पाडवा रोड पर नाकाबंदी के दौरान 105 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • संवाददाता – संतोष व्यास
    डूंगरपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सरोदा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान गांजे का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से 105 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर जब्त कर लिया है।

– नाकाबंदी में हत्थे चढ़ा तस्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सरोदा थानाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सामलिया-पाडवा रोड पर सघन नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में ईश्वर (उम्र 49 वर्ष) पुत्र पन्ना ननोमा, निवासी सुन्दरपुर थाना सरोदा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सरोदा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से खरीदकर लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Back To Top