भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने राजकीय महाविद्यालय चौरासी की कार्यकारिणी का किया विस्तार, पोपटलाल डामोर बने अध्यक्ष
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (बीपीवीएम) ने जिले के राजकीय महाविद्यालय चौरासी में अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए कॉलेज इकाई की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस दौरान सर्वसम्मति से पोपटलाल डामोर को कॉलेज इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी विस्तार के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने नवयुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और छात्र हितों में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के जिला संयोजक तुषार परमार, जिला महासचिव कल्पेश रोत तथा जिला मीडिया प्रभारी विजयपाल होता, पूर्व छात्र महासचिव निलेश रोत, रवि परमार, कपिल डामोर एवं रवि खराड़ी ने कार्यक्रम में भाग लेकर नवगठित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन किया।
चौरासी कॉलेज इकाई की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पोपटलाल डामोर, उपाध्यक्ष हरीश कटारा, प्रतीक्षा बरंडा, राहुल रोत, लक्ष्मी रोत, महासचिव दिनेश अहारी, सचिव हीना खराड़ी, सीमा रोत, मनोज कटारा, सुनील रोत, सह सचिव माया गमेती, कोषाध्यक्ष कपिल कलासुआ, प्रवक्ता हसमुख परमार, ममता खराड़ी, मीडिया प्रभारी हरिओम खराडी, संदीप डामोर, कार्यकारिणी सदस्य टिंकल खराड़ी, सोनल आमलिया, रोशन रोत, दिलीप रोत, कमलेश रोत, सुरेश कटारा, किशन ननोमा, बंशीलाल अहारी, करण डामोर, आकाश ननोमा, राहुल रोत, राहुल पारगी, मनोज कलासुआ एवं सुनील कलासुआ को नियुक्त किया गया।
– छात्र हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

नवनियुक्त अध्यक्ष पोपटलाल डामोर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आ रही शैक्षणिक, प्रशासनिक व बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव अग्रसर रहेंगे। जिला पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों और छात्र कल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

