सागवाड़ा पुलिस ने चेक अनादरण मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले में अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सागवाड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से चेक अनादरण के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिले में वांटेड अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटी की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी चन्द्रवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी बार वेजणीया, पुलिस थाना चितरी को गिरफ्तार कर लिया।

