वार्ड 28 से मनोज पारीक ने भाजपा टिकट की रखी दावेदारी, समर्थकों ने कहा—“हमारी टिकट तो मनोज पारीक ही”
सुजानगढ़(चूरू
)नगर निकाय चुनाव को लेकर सुजानगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को वार्ड संख्या 28 से भाजपा टिकट के दावेदार मनोज पारीक ने अपने समर्थकों एवं वार्डवासियों के साथ तेरापंथ भवन पहुंचकर भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं आयोग अध्यक्ष पहलाद राय टाक, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सारण, जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा तथा सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल के समक्ष वार्ड 28 से भाजपा टिकट की मांग रखी।
इस दौरान मनोज पारीक के समर्थन में बड़ी संख्या में वार्डवासी और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष स्पष्ट रूप से अपनी मांग रखते हुए कहा कि वार्ड 28 में उनकी पहली पसंद मनोज पारीक हैं और भाजपा को उन्हें ही अपना प्रत्याशी बनाना चाहिए।
समर्थकों ने कहा, “हमारी टिकट तो मनोज पारीक ही हैं। भाजपा यदि मनोज पारीक को टिकट देती है तो हम पूरी ताकत से पार्टी के साथ रहेंगे। यदि भाजपा टिकट नहीं देती है, तो वार्डवासी मनोज पारीक को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का निर्णय ले सकते हैं।”
मनोज पारीक ने वार्डवासियों और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास और समर्थन के साथ वार्ड के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वार्ड 28 से मनोज पारीक के समर्थन में वार्डवासियों की एकजुटता के बाद अब भाजपा की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वार्ड 28 में भाजपा नेतृत्व के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं।

